मधुबनी, अप्रैल 1 -- घोघरडीहा। स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन जांच में थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के पास नेपाली देशी शराब व दो बाइक व एक टेम्पो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं मौके से अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक टेम्पो एवं दो बाइक को रोककर उसकी जांच पड़ताल की गई तो टेंपो और बाइक से 480 बोतल सभी 300 एमएल कुल 144 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। वहीं टेंपू चालक तस्कर थाना क्षेत्र के बनरझुला निवासी महेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.