बरेली, जून 3 -- फतेहगंज पश्चिमी। खरीदी शराब वापस करने से मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन से मारपीट की।सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है। आरोपी घर से फरार है। थाना के गांव कुरतरा के राकेश कुमार धनेटा फाटक पर अंग्रेजी शराब की भट्ठी पर सेल्समैन है। मंगलवार दोपहर 4 लड़के शराब खरीदकर ले गए। आधे घंटे के बाद वापस करने आए। खरीद सरकारी मशीन से से उन्होंने वापस करने से मना कर दिया। जिस पर वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए। पड़ोसियों ने सेल्समैन को बचाया। सेल्समैन ने यूपी 112 पुलिस दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि सेल्समैन के द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...