मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर गांव में छापेमारी कर एक लग्जरी कार से 10 लाख रुपये की 50 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। इसमे दिल्ली के गाजीपुर आनंद बिहार के चालक सह वाहन मालिक राहुल तोमर और दिल्ली के ही प्रेमनगर मुबारकपुर निवासी राहुल कुमार शामिल है।उत्पाद थानेदार सह इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया गया कि तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब को बेहद शातिराना तरीके से डिक्की के अंदर छिपाकर रखी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल किया गया था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई यह कार दिल्ली से खरीदी गई थी। तस्कर लगभग एक महीने पहले हरियाणा से शराब लोड ...