मुजफ्फरपुर, मई 23 -- कांटी। एनएच 27 पर कांटी थर्मल गेट के पास शनिवार को कंटेनर ने युवक को ठोकर मार दी। जख्मी नेता चौक निवासी इंदल पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें शराब लदी थी। इसके बाद कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया। कंटेनर की जांच में जीपीएस, बिल्टी पर शराब व मात्रा अंकित था। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि शराब एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री लेकर जा रहा था। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 70 लाख रुपये की शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...