बांदा, जून 11 -- बांदा। महोबा रोड स्थित तिवारी टाटा मोटर्स के चौकीदार को संचालक व उसके बेटे समेत साथियों ने जमकर पीटा। आरोप है कि चौकीदार से शराब मंगाया, मना करने पर पिटाई कर दी। पत्नी को फोन किया तो मौके पर आई। मालिक व उसका बेटा उसे कार में बैठाकर कहीं ले गए। नगर कोतवाली के तिंदवारी रोड महादेव पेट्रोल पंप के पास रहने वाले आशीष मिश्रा पुत्र रमाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि वह महोबा रोड स्थित टाटा मोटर्स में चौकीदार है। मंगलवार रात 11 बजे वह ड्यूटी पर था। तभी शोरूम मालिक व उसका पुत्र अंशू तिवारी कार से आए। अंशू ने ने उससे शराब लाने को कहा। उसने मना किया तो अंशू व उसके पिता ने लाठी-डंडे से उसे पीटा। चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी सरिता को घर से बुलाया तो वह पड़ोसी युवक के साथ मौके पर आई। पिता-पुत्र ने उसे भी...