कौशाम्बी, मार्च 6 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास निवासी राजू पुत्र संगम लाल सरोज ने बताया कि चार मार्च को वह ई-रिक्शा लेकर अपनी ससुराल पश्चिमशरीरा के धवाड़ा गांव गया था। शाम को लौटते वक्त चंपहा गांव के समीप वहीं के रहने वाले अजय कुमार पुत्र लवकुश जोगी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रोक लिया और जयंतीपुर ठेका से शराब लाने के लिए कहने लगा। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर घायल का मेडिकल करा दिया है। पश्चिमशरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.