मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने रविवार दोपहर पुरानी गुदरी में छापेमारी कर एक नाबालिग को पकड़ा। उसपर शराब बेचने में लाइनर का काम करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर टीम सत्यापन कर कार्रवाई करने पहुंची। लेकिन, पुलिस को देखकर शराब लेकर धंधेबाज भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने लाइनर के आरोप में नाबालिग को पकड़ा। उससे नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए किशोर के नाम-पते का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस की विशेष टीम फरार धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.