शराब लदे टेंपो को किया जब्त
दरभंगा, मई 23 -- पवन झा,मनीगाछी। थाना क्षेत्र के कठरा गांव स्थित महादेव मंदिर पोखर के नजदीक सात बोरी में भरे शराब लदे एक टेंपो को पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना गत 21 मई की देर शाम की बताई जाती है। जब्त शराब की मात्रा 315 लीटर नेपाली सोफिया शराब है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीआर 07 पीसी 9235 नंबर की टेंपो पर नेपाली सोफिया शराब लदी हुई थी। गश्ती पुलिस को देखकर टेंपो छोड़कर शराब कारोबारी और ड्राइवर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। यह भी पढ़ें- भैरवस्थान में कार से 540 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.