गोपालगंज, सितम्बर 26 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार की देर रात शराब लदी एक स्कॉर्पियो के धक्के से बुलेट पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के अनिरुद्ध प्रसाद का 30 वर्षीय बेटा करण कुमार था। गंभीर रूप से जख्मी युवक शहर के पुरानी चौक मोहल्ले के वर्मा सिंह का 30 वर्षीय बेटा विक्की कुमार बताया गया है।

घटनास्थल पर पुलिस जांच घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हादसे के बाद शराब से भरी स्कॉर्पियो को छोड़कर उस पर सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जख्मी दोस्त को इलाज के लिए...