शराब लदी बेकाबू कार की ठोकर से बच्चे की मौत, पिता समेत दो घायल
सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- परिहार। परिहार थाना क्षेत्र के नोनाही गांव में सोमवार की रात शराब लदी तेज रफ्तार कार की ठोकर से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार पलट गई और चालक शीशा तोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। वाहन से शराब भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान नोनाही गांव निवासी नागेंद्र मांझी के 8 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है। घायलों में नागेंद्र मांझी और गांव के मदन पंडित शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, चौरचन पर्व पर मदन पंडित ने नागेंद्र मांझी को प्रसाद खाने के लिए अपने घर बुलाया था। सोमवार रात नागेंद्र अपने पुत्र निखिल के साथ उनके घर गए थे। प्रसाद खाने के बाद मदन पंडित दोनों को घर छोड़ने साथ चल दिए। तीनों गांव में ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.