शराब लदी दो पिकअप जब्त
सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- सोनबरसा। सीमावर्ती नेपाल के सर्लाही जिले के बलारा म्युनिसिपैलिटी के सीमा क्षेत्र से भारत ले जाए जा रहे शराब के बड़े खेप को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार सुबह बलारा म्युनिसिपैलिटी-3 के लक्ष्मीपुर बॉर्डर क्षेत्र से बोलेरो पिकअप जब्त की गई। इसके बाद बलारा म्युनिसिपैलिटी-1 के सेधवा क्षेत्र से दूसरी पिकअप भी पुलिस ने पकड़ ली। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में बड़ी मात्रा में सौफी शराब लदी थी, इसे भारत की ओर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को आवश्यक जांच के लिए एरिया पुलिस कार्यालय, गढ़िया में रखा है।जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी वेद प्रसाद गौतम ने बताया कि पिकअप जब्त किए जाने की प्रारंभिक सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.