किशनगंज, मार्च 18 -- बहादुरगंज। ठाकुरगंज के रास्ते चार पहिया वाहन से विदेशी शराब तस्करी की गुप्त सुचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस द्वारा एन एच 327 ई फोरलेन सड़क पर लोहागड़ा हाट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार पहिया टाटा नेकसॉन वाहन के अंदर छिपाकर रखा 302.7 लीटर विदेशी शराब जप्त करने से जुड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार बीते रविवार की देर रात ठाकुरगंज के रास्ते चार पहिया वाहन से विदेशी शराब की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा एन एच फोरलेन लोहागड़ा हाट के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चार पहिया टाटा नेकसॉन वाहन का चालक एवं साथ चल रहे शराब तस्कर लाइनर का स्विफ्ट वाहन को आरोपी सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर निकल भागने में सफल ...