मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रेन में बुक कराकर लाई गई विदेशी शराब की खेप को जंक्शन से उठाकर धंधेबाज शनिवार अहले सुबह कार में लोडकर तेजी में फरार हो गए। सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस की टीम ने कार को मोतीझील में घेरने की कोशिश की। इस पर कार सवार धंधेबाजों ने पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि, उत्पाद टीम ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। लगातार पीछा करने पर धंधेबाज मेडिकल के पास कार छोड़कर फरार हो गए।उत्पाद पुलिस ने बताया कि फरार हुए धंधेबाजों की पहचान पूर्वी चंपारण के चकिया इलाके के हरपुर किशुनी निवासी विकास कुमार और केसरिया थाना के हाजीपुर गांव निवासी निशांत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। दोनों पर उत्पाद थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि शराब लदी कार का पीछा करने ...