भदोही, मई 15 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। इसी कड़ी में उनके निर्देश पर स्वाट और चौरी थाने की पुलिस ने सरगना समेत दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से कार समेत भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से बिहार अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के विष्णु सिंह निवासी रेवाड़ी, हरियाणा और अमित चौधरी निवासी नीमराना, राजस्थान को लक्षापुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 467 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तारतस्करों की गिरफ्तारी उनके पास से कार, हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेज और अन्य), तीन मोबाइल फोन और नकद सामान बरामद किया गया।शराब की बरामदगी आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे शराब को गुड़गांव के रास्ते बिहार से लेकर...