भवानीपुर, सितम्बर 29 -- Bihar Accident: बिहार के पूर्णिया में शराब माफिया की बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर सोमवार के अहले सुबह शराब लदी हुंडई कार नंबर बीआर 11 बीआर 8472 ने तीन लोगों को कुचल दिया। घटना में दो छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी , जबकि एक बच्चा घायल हो गया। मृतक बच्ची धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बलुआ पंचायत के सखुआटोला निवासी सुरेश हेम्ब्रम की पुत्री राजनंदनी कुमारी एवं गंगा हेम्ब्रम की पुत्री मोनिका कुमारी थीं। मृतक राजनंदनी कुमारी बीएचयू में बीए की छात्रा थी, जबकि मोनिका नवोदय विद्यालय की तैयारी करती थी। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने एसएच 65 को जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया। यह भी पढ़ें- नेपाल, पाकिस्तान के नंबर, यूट्यूब पर ट्रेनिंग; गांव के युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.