गया, अप्रैल 3 -- इमामगंज-शेरघाटी मुख्य पथ पर रौशनगंज थाने के कोइरीबिगहा गांव के पास शुक्रवार अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंग्रेजी शराब से लदी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार से पुलिस ने 272 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि शराब तस्कर घटना के बाद कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची रौशनगंज पुलिस ने कार से झारखंड निमित्त 272 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। रौशनगंज थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि तलाशी के दौरान कार से 272 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार जब्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...