शराब लदा ऑटो जब्त, एक गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 21 -- ऑटो से 233 लीटर विदेशी शराब बरामद अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस टीम के द्वारा सहार पुल के पास वाहन जांच के दौरान टेंपो से विदेशी शराब बरामद किया गया है। उसके साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि ऑटो से 233 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम गुड्डू कुमार है जो दानापुर पटना का रहने वाला है। विदेशी शराब बरामद के मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी पर नामजद केस दर्ज किया गया है। साथ ही पूछताछ में जो जानकारी मिली है। उस जानकारी के आधार पर आगे की कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.