शराब में जहर मिलाकर पिलाई, शव को नहर में फेंका; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
संवाददाता, मई 4 -- यूपी के रामपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक पत्नी ने हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। उसने मसवासी निवासी प्रेमी के साथ मिलकर न केवल पति को शराब में जहर देकर मार डाला, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कार से ले जाकर तुमड़िया डैम की बड़ी नहर में फेंक दिया। काशीपुर पुलिस ने रविवार को इस साजिश का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नहर से शव भी बरामद कर लिया है। स्वार तहसील के ग्राम खानपुर उत्तरी (मझरा रज्जावाला) निवासी चन्द्रवती देवी ने 1 मई को आईटीआई थाने (काशीपुर) में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र कुलवंत सिंह (32) बीते 25 अप्रैल को अपनी ससुराल ग्राम बांसखेड़ा गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा।पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.