मेरठ, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत दौराला के वार्ड-7 में शुक्रवार को शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में शनिवार शाम पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि जांच के बाद मृतक अंकित चौधरी की बहन डोली और पुराने दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शराब से मौत का मामला अब शराब में जहर मिलाकर हत्या करना हो सकता है। सीओ दौराला बीते 24 घंटे से थाने में ही डटे हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार शाम दौराला में बाबूराम, जितेंद्र कश्यप और अंकित चौधरी की शराब पीने के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने जहरीली शराब का मामला बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर सशनिक प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मामले में आनन-फानन में जिलाधिकारी वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी आ...