समस्तीपुर, मई 6 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के शादीपुर-बथनाहा एवं रतनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब कारोबार से जुड़े एक आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के नेतृत्व में दरोगा आलोक कुमार सिंह, चांदनी कुमारी और अफरोज आलम ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए शादीपुर गांव से देशी शराब के कारोबारी दिलीप सहनी को दबोचा। वह शराब मामले का नामजद अभियुक्त था गांव में आने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं रतनपुर गांव में चलाए गए अभियान के दौरान फरार चल रहे वारंटी रामबली राय और लाल बाबू राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- शराब मामले में फरार आरोपी समेत तीन गिरफ्तार दोनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.