दरभंगा, अप्रैल 25 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को लंबे समय से शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव के नटवर झा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नटवर के खिलाफ बहेड़ी थाने में केस दर्ज था। मामले में नामजद होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...