बक्सर, अप्रैल 9 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव निवासी बिरेन्द्र यादव का पुत्र कृष्णा यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि वह करनामेपुर बाजार में देखा गया है। इसके बाद तुरंत टीम गठित कर रवाना कर दिया गया। पुलिस ने करनामेपुर में घेराबंदी कर फरार आरोपित कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार कृष्णा यादव पर चक्की थाना में दो और ब्रह्मपुर थाना में एक मामला दर्ज है। (अजय कुमार सिंह,डुमरांव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...