समस्तीपुर, सितम्बर 28 -- विद्यापतिनगर। पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पहचान मलकल्लीपुर निवासी अमरनाथ महतो के पुत्र विजय महतो के रूप में हुई है। विद्यापतिनगर थाना कांड के तहत अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...