दरभंगा, जनवरी 11 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मट्ठाराही गांव से 1.75 लीटर देसी शराब के साथ धनवंती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया। वहीं उज्जैना गांव से अमरजीत यादव को 900 एमएल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया। इसके अलावा मट्ठाराही गांव में ही दुखा यादव के पुत्र प्रदूमन कुमार यादव को शराब पीकर हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.