जहानाबाद, फरवरी 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन जगह पर छापेमारी की। तीनों जगह से एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णा बिगहा से बीना देवी उर्फ रीना देवी, सरेन से उदय मांझी और कलानौर से राजकुमार मांझी को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के घरों से दो दिन पहले शराब बरामद किया गया था। जिसमें वे लोग फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...