मुंगेर, जून 5 -- ​मुंगेर। स्थानीय कासिम बाजार थाना पुलिस ने शराब के एक पुराने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई कांड संख्या 68/26 के तहत की है, जो कि 25 फरवरी 2026 का मामला बताया जा रहा है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय लल्लू पोखर, गोढी टोला क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मामले के नामजद अभियुक्त विशाल कुमार को उसके घर से ही धर दबोचा। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- 3 लीटर शराब के साथ शातिर अपराधी बबलू बिंद गिरफ्तार, दर्ज हैं डेढ़ दर्जन मामले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...