शराब मामले के दो आरोपी सहित तीन धराये
मोतिहारी, जून 2 -- लखौरा। स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर शराब मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है । जिसकी पहचान गोला पकड़िया निवासी संदीप पासवान एवं बड़का पकही निवासी कमलेश पासवान तथा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मामले में घोड़ासहन थाना के गमहरिया गांव के धोनी कुमार को भी गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने मंगलवार को बताया कि तीनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में पुअनि प्रवीण कुमार , आलोक कुमार राय सहित कई पुलिस बल शामिल थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.