सीवान, मार्च 16 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाने के सहायक अवर निरीक्षक संजय यादव ने पकड़ी गांव में छापेमारी कर एक महिला शराब धंधेबाज को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज तारा मुनी देवी पति नागेंद्र राम उर्फ पाउच है। वहीं पुलिस ने पूराने शराब मामले में जय प्रकाश नगर दारौंदा निवासी अली हुसैन को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को रविवार को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...