शराब माफिया से सांठगांठ में जंदाहा थानाध्यक्ष निलंबित
हाजीपुर, मई 2 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार को शराब माफिया के साथ सांठगांठ के आरोप में पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने और कार्रवाई में लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। इस मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसपी कुमार शिवाशीष ने सतगावां थाना प्रभारी को किया निलंबित इसको लेकर शराब कारोबारियों और पुलिस पदाधिकारियों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया है। प्रभात ठाकुर
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.