शराब माफियाओं की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी रणनीति तैयार की है। जिले के 110 बड़े शराब माफिया की 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जाएगी। वर्तमान में एक दर्जन से अधिक शराब माफिया की संपत्ति का पुलिस ने ब्योरा लिया है। वहीं, अन्य की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए सीओ, बैंक और निबंधन कार्यालय से पुलिस प्रयास कर रही है।
शराब माफियाओं की सूची अपडेट वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात शराब कारोबारियों की सूची अपडेट करने को कहा गया है। इस सूची में उन माफियाओं को शामिल किया गया है जो लंबे समय से शराब के अवैध धंधे में लगे हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। इसके बाद भी इस कारोबार से मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार माफियाओं ने शराब की कमाई से जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.