कुशीनगर, फरवरी 2 -- उजारनाथ, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भेलया चौराहा स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में छत के रास्ते घुसकर बाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर नकदी सहित शराब के पैकेट लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह दुकान खुलने पर हुई। दुकान संचालक सत्येन्द्र चौरसिया शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। अज्ञात चोरों ने दुकान की छत पर लगे एल्वेस्टर को हटाकर अंदर प्रवेश किया और काउंटर में रखा 40 हजार नगद तथा शराब के कई पैकेट चुरा ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नज़ारा देख उनके होश उड़ गया। तत्काल इसकी सूचना तुर्कपट्टी पुलिस को दी। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.