गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में मंगलवार की शाम घर के समीप शराब बेचने का विरोध करने पर हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले रेफरल अस्पताल, भोरे में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। घायलों में शिव शंकर सिंह का बेटा राजा लाल सिंह, राजा लाल सिंह की पत्नी सुनीता कुशवाहा, बेटा अभिराज सिंह, शिव शंकर सिंह की पत्नी लखपतिया देवी, स्व. राम गोविंद सिंह का बेटा शिव शंकर सिंह, राजनंदनी, राजलक्ष्मी तथा राज्य श्रेया शामिल हैं। घटना के संबंध में मारपीट में घायल लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.