बगहा, फरवरी 10 -- बेतिया, एक संवाददाता। लौरिया के वार्ड सात में शराब बेचने से मना करना युवक को भारी पड़ गया। धंधेबाजों ने राकेश कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।घायल राकेश कुमार ने लौरिया थाना में दल्लिू कुमार व उसके भाई सतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 29 जनवरी की है। जबकि छह फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर में राकेश कुमार उर्फ ननकी ने पुलिस से बताया है कि 29 जनवरी की दोपहर लौरिया वार्ड 13 निवासी दल्लिू कुमार व सतीश कुमार बाजार में उससे भेंट होने पर गाली देते हुए कहने लगे की हम लोग तुम्हारे घर के पास शराब बेचते हैं तो तुम क्यों मना करते हो। राकेश ने उनसे कहा कि वह अपने घर के समीप शराब नहीं बेचने देगा। इससे नाराज होकर दोनों भाई गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दल्लिू कुमार चाकू से सिर पर वार कर दिया। लोगों ने बीच बच...