लखीसराय, मार्च 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के झपानी गांव से मंगलवार को एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान यह सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कहा कि पुलिस शराब बंदी को लेकर छापेमारी कर रही है, इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पहले भी महिला शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...