जहानाबाद, मई 4 -- काको, निज संवाददाता। शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिंधु मांझी, पिता योगेश्वर मांझी, ग्राम उत्तरसेरथू, थाना पाली के रूप में की गई है। उस पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने का आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। इस संबंध में पाली थाना कांड संख्या-72/26 दर्ज है। थानाध्यक्ष शिशुपाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। -काको से सैयद ताबिश इमाम की रिपोर्ट
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.