शराब बेचते महिला सहित दो गिरफ्तार
बरेली, अप्रैल 20 -- बहेड़ी। शराब बेचने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। एक अन्य को पुलिस ने पकड़ा, उपकरण सहित 20 लीटर शराब और लहन बरामद की है। पुलिस ने पचपेड़ा गांव में नदेली से भुड़िया कॉलोनी मार्ग से कोऑपरेटिव फॉर्म वाले मार्ग पर दबिश देकर शराब की भट्ठी पकड़ी है। खेमपाल पुत्र पूरन लाल निवासी ग्राम पचपेड़ा को पकड़ा है । 20 लीटर शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।पुलिस ने ग्वारी से पचपेड़ा में सीरसम वाले बाबा के मंदिर जाने वाले मार्ग से अनीता पत्नी गिरजेश को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित पकड़ा है। यह भी पढ़ें- महिला के पास मिली 15 लीटर शराब पुलिस ने दोनों मामलों में शराब और उपकरण जब्त कर दोनों के खिलाफ अलग अलग मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.