भभुआ, अगस्त 19 -- पेज तीन की खबर शराब बिक्री पर नकेल कसने से ही थमेगा शराब सेवन अगर शराब आपूर्ति पर पूरी तरह से लगेगी रोक तो नही उपलब्ध होगी शराब प्रशासन से शराब बिक्री और आपूर्ति पर पूरी तरह से रोक लगाने की हुई मांग रामपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार की ओर से वीते वर्ष 2016 से ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र में शराब का सेवन पूरी तरह थम नहीं रहा है।

शराब सेवन का गहराता संकट आए दिन पुलिस की कार्रवाई में शराब के नशे में लोग पकड़े जा रहे हैं। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि शराब की बिक्री और आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए तो लोगों तक शराब पहुंचेगी ही नहीं और शराब पीने वालों की संख्या में भी कमी आ सकती है। पुलिस द्वारा शराब के नशे में पकड़े जाने वाले लोगों पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रव...