दरभंगा, मई 23 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार स्थित एक किराना दुकान में विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार लालन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जमालपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार मिश्र गुरुवार रात किरतपुर बाजार में गश्ती कर रहे थे कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लालन यादव किरतपुर चौक स्थित अपनी किराना दुकान और घर में विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी अवैध तरीक से बिक्री कर रहा है। पुअनि विजय कांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल लालन यादव की दुकान पर छापेमारी की और तलाशी में विदेशी शराब बरामद की गयी। यह भी पढ़ें- देसी-विदेशी शराब के साथ धंधेबाज धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...