मोतिहारी, मई 14 -- रक्सौल, हिसं। देशी शराब की बिक्री करते तीन धंधेबाज व छह शराबियों को उत्पाद अंचल के मद्य निषेध की टीम ने उत्पाद इंस्पेक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि आज इंस्पेक्टर श्री कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना थी कि अंचल क्षेत्र अंतर्गत सिसवनिया पोखरा पर देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर टीम गठित कर घटनास्थल की घेराबंदी कर छापेमारी को अंजाम दिया गया। छापेमारी में 11 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मौके से तीन धंधेबाज साजन कुमार 28 , मुकेश पासवान 32 व बालेश्वर पासवान 32 सिसवनीया पोखरा रामगढ़वा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...