गया, दिसम्बर 11 -- कोंच बाजार स्थित ललन शर्मा के मकान (गोदाम) से बरामद बड़ी मात्रा में शराब मामले में गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने मकान को सील कर दिया। कार्रवाई कोंच सीओ मुकेश कुमार की मौजूदगी में कोंच थाने की पुलिस ने की। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। 8 दिसंबर 2025 की रात गुप्त सूचना पर कोंच पुलिस ने मकान से 1800 बोतल विदेशी शराब बरामद की थी। प्राथमिक जांच में उपहरा थाना के एड़री गांव निवासी शराब माफिया राकेश शर्मा का नाम सामने आया है। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मकान मालिक ललन शर्मा और राकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत शराब छुपाने वाले मकान को सीओ की मौजूदगी में सील किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सख्त करने का संदेश गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...