समस्तीपुर, जनवरी 28 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। एक ओर जहां सैदपुर वार्ड 14 निवासी रोशन महतो के घर से पुलिस ने छापामारी कर 18 कार्टून शराब बरामद किया है। इस मामले की प्राथमिकी सअनि अजय कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें पूर्व कारोबारी रोशन महतो को नामजद किया गया है। वहीं दूसरी ओर नरहन में शौचायल के निकट से छापामारी कर डायल 112 के सअनि रंजीत कुमार ने चार बोतल में तीन लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले की प्राथमिकी सअनि रंजीत कुमार के बयान पर दर्ज की गई है जिसमें कैलाश साह को नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.