मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी हाईवे पर पिपरी चौक के समीप पिकअप पर लोड 24 सौ लीटर विदेशी शराब बरामदगी में दो सगे भाई सहित पांच तस्करों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पिपरी निवासी चंचल कुमार व अमरजीत कुमार, लौतन निवासी दीपक कुमार एवं पिकअप का मालिक और चालक राजस्थान निवासी भैरो राम शामिल है। दो दिन पहले लौतन गांव में 12 सौ लीटर शराब जब्त की गई थी, जिसमें दोनों सगे भाई चंचल कुमार व अमरजीत कुमार को नामजद किया गया था। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि चालक भैरो राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...