शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 5 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर भुऑल गांव से पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में धंधेबाज पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विगत दिन पूर्व माधोपुर भुऑल गांव के चौर स्थित एक बगीचा में पुलिस ने देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया था। मौके पर से 180 लीटर देसी शराब बरामद भी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में धंधेबाज राम प्रसाद साहनी और उसके पुत्र मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.