मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब बरामदगी मामले का फरार आरोपित राहुल कुमार को सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को भगवानपुर चट्टी में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।जानकारी हो कि सदर थाने की पुलिस ने बीते साल छह सितंबर को भगवानपुर चट्टी में छापेमारी कर शराब के साथ धंधेबाज धर्मेंद्र कुमार को पकड़ा गया था। हालांकि, उस दौरान राहुल कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.