मधुबनी, फरवरी 28 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने महासिंह हसौली पंचायत के हसौली कल्याणपुर गांव निवासी लालजी सदाय (65) को गिरफ्तार किया। वह शराब बरामदगी मामले को लेकर मधेपुर थाना में चार वर्ष पूर्व दर्ज एफआईआर 45/22 का नामजद आरोपित है। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक शालिनी कुमारी गुप्ता ने पुलिस बलों के सहयोग से की। एसआई सह केस अनुसंधानक शालिनी कुमारी गुप्ता ने बताया कि यह आरोपी अबतक फरार चल रहा था। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लालजी सदाय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.