दरभंगा, मार्च 3 -- बेनीपुर। पुलिस अनुमंडल क्षेत्र बेनीपुर में शराब तस्करों के खिलाफ मद्द निषेध थाना बेनीपुर अभियान चलाकर फरवरी माह में 39 लोगों को गिरफ्तार कर 124935 लीटर शराब बरामद की है। मद्द निषेध थाना बेनीपुर में बनने से शराब तस्करों के कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि कमला व जीवछ नदी के किनारे जंगल में चुलाई शराब बनाने का कारोबार फल फूल रहा है। बहेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फतुलाहा नदी के किनारे चुलाई शराब का दर्जनों भट्ठी चल रही है। गत 28 फरवरी को मद्द निषेध बेनीपुर एवं बहेड़ा थाना संयुक्त रूप से कल्याणपुर नदी किनारे छापामारी कर भारी मात्रा में चुलाई शराब एवं अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया था। मद्द निषेध सूत्रों के मुताबिक फरवरी माह में 39 शराब तस्कर गिरफ्तार कर 124935 लीटर शराब बरामद की गई। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि फरवरी माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.