जहानाबाद, मई 30 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर रात तक शराब बनाने की भट्ठी तोड़ी गई और छुपा लकर रखा हुआ जावा महुआ नष्ट किया गया। इस दौरान तीन लोग पकड़े गए, जिसमें दो की गिरफ्तारी पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले और एक की गिरफ्तारी शराब के मामले में हुई है। एसपी अपराजित लोहान के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

गिरफ्तारी की जानकारी उन्होंने बताया कि घोसी थाने की पुलिस ने परियामा गांव के निवासी नीरज शर्मा को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध पूर्व से थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह फरार थे। गुप्त सूचना के आधार पर वे पकड़े गए। एक अन्य मामले में विधि विरूद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब के मामल...