शराब बंदी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत नालिता गांव में बढ़ती शराबखोरी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने शराबबंदी लागू करने का सामूहिक निर्णय लिया है। शुक्रवार को गांव के ग्रामीण मुंडा जगदीश प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में गांव की सामाजिक व्यवस्था, युवाओं के भविष्य तथा परिवारों पर पड़ रहे शराब के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में युवा से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शराब का सेवन कर रहे हैं। इससे पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानियां तथा सामाजिक समस्याएं लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्प कई परिवारों की आर्थिक स्थिति भी शराब की लत के कारण प्रभावित हो रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.