शराब बंदी को लेकर जिला जाट महासभा निकालेगा पैदल मार्च
बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। नगर की चौधरान पट्टी में शुक्रवार को जिला जाट महासभा की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें निर्णय लिया कि 27 मार्च को शराब बंदी की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला जाट महासभा बागपत के जिलाध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका ने कहा कि समाज में नशा इस कदर बढ़ गया है कि युवाओं से लेकर बुर्जुग तक इसकी जकड़ में आ चुके है। गांव-गांव खुल गए शराब ठेकों से हालात और गंभीर हो गए है। शराब के बढ़ते चलन से समाज टुटने लगा है। सरकार को गांव-गांव खुले शराब ठेकों को बंद कर देना चाहिए। सरकार शराब के खिलाफ नीति बनाए,जिससे समाज को शराब के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। 27 मार्च को बागपत जाट भवन से लेकर कलक्ट्रेट तक शराब बंदी की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर चौधरी यशपाल सिंह, गौरव कुमार, सत्यपाल सिंह पथौलिया, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.