हाजीपुर, मार्च 3 -- सोमवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से शराब का विनष्टीकरण किया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त कर मालखानों में सुरक्षित रखी गई थी यह शराब हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त कर मालखानों में सुरक्षित रखी गई कुल 38,373 लीटर अवैध शराब को विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया। सोमवार को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से शराब का विनष्टीकरण किया गया। दंडाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता व नियमाकुल प्रक्रिया के साथ नष्ट कराया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई,...